पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरासंभाग स्वाइन

पूरासंभाग स्वाइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। दिगंबरजैन सोशल ग्रुप “अनुभव’ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को सुबह दिगंबर जैन मंदिर तलवंडी परिसर में स्वाइन फ्लू की बीमारी से बचाव के लिए करीब 5000 लोगों को दवा पिलाई बचाव के लिए मास्क बांटे।

ग्रुप अध्यक्ष जेके जैन ने बताया कि सुबह महावीर दिगंबर जैन औषधालय की ओर से 8 बजे से मंदिर परिसर में दवा के लिए लोगों की कतारें लग गई। ग्रुप के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र कठोड़ ने दवा पिलाने की शुरुआत की। जैन समाज के नेमी चंद जैन, कमल बोहरा, महेंद्र जैन,प्रकाश ठौरा, पवन सेठी आदि दंपत्ति इस दौरान मौजूद र
पूरासंभाग स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में है और लगातार लोगों की जान जा रही है। इस साल स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है, लेकिन चिकित्सा विभाग इस पर जरा भी गंभीर नहीं है। विभाग को स्वाइन फ्लू से मरने वालों तक की पूरी जानकारी नहीं रहती है। एमबीएस अस्पताल के वार्ड में मरीज की मौत हो जाती है और सीएमएचओ जो कि जिले के नोडल अधिकारी भी हैं इससे बेखबर रहते हैं। ऐसे में प्रशासन, मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा विभाग के तालमेल पर सवालिया निशान उठने लगा है।

एक दिन पहले एमबीएस अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती शांतिबाई प|ी रामदयाल की बुधवार शाम 5 बजे मौत हो गई। सीएमएचओ आरएन यादव रात 9 बजे तक स्वाइन फ्लू से किसी भी मौत से इंकार करते रहे। इसे पहले भी दो मौतों की जानकारी सीएमएचओ को नहीं थी। रंगबाड़ी की सावित्री बाई की दो दिन पहले निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह पहले एमबीएस अस्पताल में भर्ती थी, तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। सीएमएचओ का कहना था कि उन्हें सावित्री की मौत की जानकारी नहीं है। वहीं रविवार को प्रेमनगर निवासी कौशल्या प|ी कमल की भी मौत हो गई थी। इसके बारे में भी सीएमएचओ को पता नहीं था। जबकि जानकारों के अनुसार नोडल अधिकारी होने के नाते सभी जगहों से जानकारी लेने की जिम्मेदारी सीएमएचओ की है।

^जिस भीअस्पताल में मौत हो तो वे तुरंत चिकित्सा विभाग को जानकारी दें। वे समय रहते जानकारी नहीं देते, इसके कारण ऐसा होता है। अस्पताल वालों को इसकी जिम्मेदारी समझनी होगी। -डॉ. आरएन यादव,सीएमएचओ

कालीपट्टी बांधकर करेंगे काम: स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए टीके लगवाने, मास्क दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम दे चुके न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों ने गुरुवार को फिर से नर्सिंग अधीक्षक अधीक्षक से वार्ता की। इसमें शुक्रवार से काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय किया गया। नर्सेज संघर्ष समिति के महासचिव वैभव गौतम ने बताया कि उनकी मांगे पूरी नहीं होने के बावजूद इस समय कार्य बहिष्कार करना रोगियों के हित में नहीं है, ऐसे में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध करने का निर्णय लिया गया है।

पांच हजार लोगों को बांटी बचाव की सामग्री

कुन्हाड़ी थाना रोड पर लोगों को काढ़ा पिलाते नदीपार युवा विकास समिति के पदाधिकारी।

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए दवा पिलाई और बचाव के लिए बांटे मास्क