- Hindi News
- सीआई हमला प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में पेश
सीआई हमला प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में पेश
कोटा|कुन्हाड़ी पुलिसने सीआई राजेश सोनी पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में आरोपी अनवर उर्फ अनवर अली, शेरू उर्फ शेर अली, बशारत, शाहबुद्दीन , मोहनलाल गुर्जर मोहनलाल जाट को जांच में दोषी माना गया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध गुरुवार को कोर्ट में चालान पेश कर दिया। जबकि पुलिस ने मुख्तियार महेश, सुजान गुर्जर राजू गुर्जर के विरुद्ध जांच लंबित रखी है।
यहहै मामला :14 नवंबर 2014 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग अपने रिश्तेदार शाहबुद्दीन के यहां पार्टी करने रही है। इस पर पुलिस टीम ने बदमाशों को मकान में घेर लिया। सीआई सोनी ने अनवर को दबोच लिया तो उसने भी गोली चला दी। जो उनकी जांघ में लगी।