बघेरवाल संघ की बैठक आज
बघेरवाल संघ की बैठक आज
कोटा.अखिलभारतवर्षीय दिगंबर जैन बघेरवाल संघ कार्यकारिणी की बैठक रविवार को झालावाड़ रोड स्थित बघेरवाल मांगलिक भवन में होगी।
संघ के महामंत्री नरेंद्र खटोड़ ने बताया कि इसमें संघ का 60वां स्थापना दिवस मनाने, समाज के भवन निर्माण, पांचों प्रांतों में चुनाव, सामूहिक विवाह सम्मेलन, संगठन की मजबूती सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। बैठक केंद्रीय अध्यक्ष महावीर हरसोरा के सानिध्य में होगी।