पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों की प्रगति के लिए एआईसीटीई देगा स्कॉलरशिप

बेटियों की प्रगति के लिए एआईसीटीई देगा स्कॉलरशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑलइंडिया कौंसिल फॉर टेक्नीकल एजुकेशन (एआईसीटीई) लड़कियों को स्कॉलरशिप भी देगा। एआईसीटीई की यह योजना लड़कियों की प्रगति के लिए है। इसके अलावा निशक्तों के लिए भी छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। इसके लिए दोनों कैटेगरी के स्टूडेंट्स 30 सितंबर तक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एआईसीटीई-इंडिया.ओआरजी स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप पर आवेदन कर सकते हैं। एक परिवार से एक ही लड़की को आवेदन करने का मौका मिलेगा। 4 हजार लड़कियों और एक हजार निशक्तों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रत्येक को 30 हजार रुपए स्कॉलरशिप के रूप में मिलेगा। वहीं, दो हजार रुपए प्रतिमाह कंटिंजेंसी भत्ता भी दिया जाएगा। इसके लिए परिवार की सालाना आय छह लाख से कम होनी चाहिए।

स्कॉलरशिप अनुमोदित संस्थानों के डिप्लोमा और पूर्व स्नातक उपाधि के लिए दी जाएगी। बेवसाइट पर प्रारूप और उसमें बताए गए दस्तावेजों को संलग्न करना होगा। यह स्कॉलरशिप शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए है। आवेदन आरआईएफडी.एआईसीटीई.इंडिया@जीमेल.कॉम पर भी कर सकते हैं।