पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिर शुरू हो ही गया भितरिया कुंड में पंप

आखिर शुरू हो ही गया भितरिया कुंड में पंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भितरिया कुंड में पिछले 10 दिनों से खराब पड़ा पंप आखिरकार शनिवार को ठीक हो ही गया। इसके साथ ही सूख रहे गार्डन में सिंचाई होना शुरू हो गई। चंबल किनारे स्थित भितरिया कुंड गार्डन का पंप हाउस करीब 20 दिन पहले ढह गया था।

स्थानीय पार्षद जितेंद्र सिंह समिति के लोगों ने पंप को ठीक कर कुछ दिनों तक चलाया, लेकिन 10 दिन पहले वो फिर बंद हो गया। निगम का गार्डन अनुभाग इसके लिए बिजली अनुभाग को जिम्मेदार बता रहा था तो बिजली अनुभाग गार्डन अनुभाग पर टाल रहा था। शनिवार के अंक में भास्कर ने जब इस खबर को प्रकाशित किया तो नगर निगम विद्युत समिति के अध्यक्ष जिग्नेश शाह ने हस्तक्षेप किया।

उन्होंने कहा कि गार्डन में लगे विद्युत उपकरण की देखरेख मरम्मत विद्युत अनुभाग की जिम्मेदारी है। इस पर कर्मचारियों ने तत्काल उस पंप को ठीक करवाया।