पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुरू होगा 10 बेड का सर्जिकल आईसीयू

शुरू होगा 10 बेड का सर्जिकल आईसीयू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमबीएस में अब मेडिसिन सर्जिकल आईसीयू अलग-अलग होगा। इससे मेडिसिन विभाग के जरूरतमंद रोगियों को बेड खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मेडिसिन के आईसीयू में 12 तथा सर्जिकल आईसीयू में 10 बेड होंगे।

अस्पताल में वर्षों से 12 बेड का कॉमन आईसीयू है। इसमें 6 बेड मेडिसिन विभाग के रोगियों के लिए हैं। जबकि 6 बेड न्यूरोसर्जरी, सर्जरी ऑर्थोपेडिक अन्य विभाग के गंभीर रोगियों के लिए हैं। ऐसे में आईसीयू हमेशा फुल रहता है। अस्पताल में यदि कोई गंभीर रोगी पहुंचता है तो मामूली सुधार वाले रोगी को पोस्ट ऑपरेटिव या सामान्य वार्ड में भेज दिया जाता है। गंभीर रोगी को आईसीयू में लिया जाता है। अब न्यूरोसर्जरी के मोड्यूलर ओटी के पास ही 10 बेड का नया आईसीयू बनकर तैयार हो चुका है। इसको सर्जिकल आईसीयू के रूप में चलाने की मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी कर ली है।

सीसीयूमें होंगी ये सुविधा: एनेस्थीसियाविभाग के डॉ. सुरेश दुलारा ने बताया कि कॉमन आईसीयू में जिन 6 बेड को मेडिसिन के रोगियों के लिए सुरक्षित रखा गया है। उसे सीसीयू का नाम दिया गया है। इन बेड पर हार्ट के रोगी, फेफड़ों के इंफेक्शन के रोगियों को रखा जाता है। इस यूनिट के प्रत्येक बेड पर वेंटीलेटर अन्य उपकरण लगे हैं। इस यूनिट को डॉ. निर्मल शर्मा देखते हैं। इसके अलावा 6 बेड सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक ईएनटी, ट्रोमा के अन्य गंभीर रोगियों के लिए हैं। कॉमन आईसीयू हमेशा फुल रहता है।

अबअलग-अलग आईसीयू

एमबीएसमें अभी तक केवल एक ही आईसीयू था। इसमें मेडिसिन सर्जिकल के रोगियों को रखा जाता था। न्यूरोसर्जरी के मोड्यूलर ओटी के पास नया आईसीयू बन चुका है। उसे सर्जिकल आईसीयू का नाम दिया गया है। जिसमें न्यूरोसर्जरी, सामान्य सर्जरी, ऑर्थोपेडिक के गंभीर रोगियों को रखा जाएगा। अभी का कॉमन आईसीयू केवल मेडिसिन विभाग के लिए होगा।

-डॉ. एसआर मीणा, प्राचार्यमेडिकल कॉलेज