पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेयर और विधायक के बीच उलझ गया लक्खी बुर्ज का लोकार्पण

मेयर और विधायक के बीच उलझ गया लक्खी बुर्ज का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. सौंदर्यीकरण का काम पूरा होने के बाद भी लक्खी बुर्ज जनता के लिए नहीं खुल पाया है। लोकार्पण को लेकर मेयर और विधायक के बीच राजनीतिक विवाद इसका कारण है। मेयर इसका लोकार्पण अपने मुख्य आतिथ्य में कराना चाहती हैं, लेकिन भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजल ने अधिकारियों को एेसा करने से रोक दिया है। अब अधिकारियों ने बीच का रास्ता निकाला है, जिसमें विधायक को मुख्य अतिथि महापौर की अध्यक्षता रखी गई है।

नगर निगम ने 75 लाख रुपए खर्च करके बुर्ज का सौंदर्यीकरण करवाया है। विधायक गुंजल ने इसके लोकार्पण कार्यक्रम पर आपत्ति करते हुए निगम क्षेत्र में बने सुलभ पर भी बिना पट्टी लगाए चालू करने के आदेश निगम अधिकारियों को दिए हैं। इस कारण वार्ड 52 सहित अन्य क्षेत्रों में बने सुलभ चालू नहीं हो पाए हैं। इन सुलभ को चालू करने के लिए महापौर ने पहले 23 24 सितंबर की तारीख निर्धारित कर दी थी, लेकिन वे इन्हें चालू नहीं कर पाईं। स्थानीय पार्षद ने भी ताला खोलने की धमकी दी थी।