पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंद्रविहार वाले पकड़े नहीं और अब केशवपुरा में तोड़े दो कारों के शीशे

इंद्रविहार वाले पकड़े नहीं और अब केशवपुरा में तोड़े दो कारों के शीशे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंद्रविहार में 50 से अधिक कारों के शीशे तोड़ने वाले अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आए और शुक्रवार रात बदमाशों ने केशवपुरा-बालाकुंड में दो कारों के शीशे तोड़ दिए। बदमाशों ने एक वैन के तो आगे-पीछे दोनों शीशे तोड़ दिए। वैन के शीशे तोड़ने के लिए चार पत्थर मारे। केशवपुरा निवासी यतेंद्र कश्यप ने बताया कि उनकी वैन घर के बाहर खड़ी थी। दूसरी सड़क पर बालाकुंड निवासी प्रॉपर्टी डीलर करणी सिंह की कार खड़ी थी। सुबह देखा तो दोनों के शीशे टूटे हुए थे। कारों के अंदर पत्थर पड़े हुए थे। वैन में तो चार पत्थर मिले हैं। इससे लगता है कि बदमाशों ने कुछ देर रुक कर पत्थर मारे और शीशे तोड़े हैं। यतेंद्र ने महावीर नगर और करणी सिंह ने दादाबाड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सातदिन में दूसरी जगह वारदात

इंद्रविहारमें 20 सितंबर की रात बदमाशों ने 50 से अधिक कारों के शीशे तोड़े थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पुलिस को आरोपियों के फुटेज भी मिले। उसके बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई।

केशवपुरा बालाकुंड रोड पर बदमाशों ने दो कारों के शीशे तोड़ दिए।