पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 912 विभागों का अपडेट मिलेगा लाइब्रेरी मेंे

912 विभागों का अपडेट मिलेगा लाइब्रेरी मेंे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। नेशनल मिशन लाइब्रेरीज की शृंखला में सीएडी स्थित डिविजनल पब्लिक लाइब्रेरी को मॉडल लाइब्रेरी घोषित कर दिया है। संभाग की यह एक मात्र लाइब्रेरी होगी जो लाइब्रेरी ऑफ इंडिया कोलकाता से जुड़ जाएगी। देश के 912 सरकारी और गैर सरकारी विभागों की अपडेट जानकारियां लाइब्रेरी यूजर्स यहां ऑनलाइन देख सकेंगे। केंद्र से लेकर स्टेट गवर्नमेंट की डिजिटल इनफॉर्मेशन यहां मिल सकेगी। बच्चों से लेकर स्टूडेंट्स, बुजुर्ग और विशेष योग्यजनों को ऑनलाइन जानकारी के अलावा किताबें इश्यू की जाएंगी।

लाइब्रेरी में सुविधाए: मॉडल लाइब्रेरी में विशेष कंप्यूटर लाइब्रेरी बनेगी। अपने सब्जेक्ट और रुचि अनुसार कंप्यूटर से संबंधित सब्जेक्ट की जानकारियां ले सकेंगे। ब्लाइंड और लोविजन व्यक्तियों के लिए टॉकिंग कंप्यूटर लगाया जाएगा।
12 साल तक के बच्चों के लिए फ्री मेंबरशिप
लाइब्रेरी में 12 साल तक के बच्चों के लिए निशुल्क मेंबरशिप की व्यवस्था रहेगी। इससे अधिक आयु वालों के लिए 50 रुपए सालाना और 300 रुपए आजीवन शुल्क है। मेंबरशिप के लिए फोटो, आईडी और राजपत्रित अधिकारी द्वारा फाॅर्म को सत्यापित करवाना अनिवार्य है।
संभाग की पहली मॉडल लाइब्रेरी
'नेशनल मिशन लाइब्रेरीज योजना में संभाग में कोटा की पहली डिवीजनल लाइब्रेरी को मॉडल लाइब्रेरी घोषित कर दिया है। लाइब्रेरी के सदस्य अपने पसंदीदा विषयों के बारे में यहां जानकारियां ले सकेंगे।' -डॉ. डीके श्रीवास्तव, इंचार्ज डिविजनल पब्लिक लाइब्रेरी
78 लाख रुपए से होंगे काम
लाइब्रेरी की दूसरी मंजिल पर 78 लाख के काम होंगे। जिसमें पब्लिक एड्रेस यूनिट रूम, सीसीटीवी कैमरे, ऑडियो-वीडियो यूनिट में एलसीडी प्रोजेक्टर, विशेष योग्यजनों के लिए टॉकिंग पीसी, कॉन्फ्रेंस रूम, सर्वर रूम, इंचार्ज रूम, किड्स लाइब्रेरी सहित अन्य काम होंगे।