- Hindi News
- बेराेजगारों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के लिए कर्ज भी देता है बैंक
बेराेजगारों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के लिए कर्ज भी देता है बैंक
कोटा|सेन्ट्रल बैंकऑफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी केन्द्र ) बेरोजगारों को प्रशिक्षण के साथ कर्ज भी देता है। निदेशक पीएन मूलचंदानी ने बताया कि टेलरिंग, ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी मेकिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 35 वर्ष के युवक-युवती प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। केन्द्र पर एक बार में 30 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण एवं ठहरने की व्यवस्था निशुल्क है। अभी तक 3553 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।