पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा एसओजी ने जालोर में पकड़ा अवैध हथियार सप्लायर

कोटा एसओजी ने जालोर में पकड़ा अवैध हथियार सप्लायर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। एसओजी कोटा ने गुरुवार को जालोर जिले के भीनमाल में अवैध हथियार के साथ एक सप्लायर को दबोच लिया। हथियार मध्यप्रदेश के धार से लाए जा रहे थे। इस संबंध में भीनमाल थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है। एसओजी कोटा प्रभारी राजन दुष्यंत ने बताया कि डीएसपी गोविंद सिंह की टीम ने भीनमाल से कुछ दूर खानपुर मोड़ पर धार निवासी आशाराम बिलाला को छगनदास को हथियारों की डिलीवरी देते समय दबोच लिया।
आशाराम के कब्जे से 5 पिस्टल व 40 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। छगनदास भागने में सफल रहा। सप्लाई भेजने वाले ईश्वर सिंह और जालोर के नरपत सिंह को भी नामजद किया गया।

पहले भी की थी कार्रवाई
टीम में कांस्टेबल अब्दुल गफ्फार खान, रामप्रताप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश ड्राइवर शामिल थे। इसी टीम ने पिछले साल 7 फरवरी को भी भीनमाल में ही कार्रवाई की थी, तब सरगना नरपत सिंह भी पकड़ा गया था। जमानत मिलने के बाद वह फिर सक्रिय हो गया।