पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन खरीद ली, नहीं दिए 60 लाख

जमीन खरीद ली, नहीं दिए 60 लाख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| बोरखेड़ाथाने में धोखाधड़ी के सात साल पुराने एक मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। एएसआई घनश्याम ने बताया कि नया नोहरा निवासी जगदीश पुत्र चुन्नीलाल ने वर्ष 2008 में भीष्म प्रताप सिंह को नया नोहरा स्थित खसरा नंबर 248/2 और 248/5 की करीब 4 बीघा जमीन बेची थी। 15 लाख रुपए बीघा के हिसाब से जमीन की कीमत तय हुई थी। उस समय तो भीष्म प्रताप ने जगदीश को 5 लाख रुपए साई के रूप में दे दिए। भीष्म प्रताप ने कब्जा लेने के बाद जमीनों की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। इस बाद जगदीश अपने 60 लाख रुपए भीष्म प्रताप से मांगता रहा, लेकिन भीष्म प्रताप ने एक रुपया भी नहीं दिया।