- Hindi News
- सजेंगे शिवजी, रुद्र महायज्ञ में दी जाएंगी आहुतियां
सजेंगे शिवजी, रुद्र महायज्ञ में दी जाएंगी आहुतियां
महाशिवरात्रिको लेकर शहर के शिवालयों में तैयारियां होने लगी हैं। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, शिव-पार्वती विवाह सहित अन्य धार्मिक आयोजन जारी हैं। कांशीधाम में सहस्त्र शिवलिंग परिसर में पहली बार चार दिवसीय मेला लगेगा। कणेश्वर मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि 16 फरवरी सुबह 9 बजे से शिव बारात निकाली जाएगी। 17 को जलाभिषेक एवं श्रृंगार दर्शन होंगे। 18 फरवरी को कवि सम्मेलन एवं 19 फरवरी को जागरण एवं सम्मान समारोह होगा। थेकड़ा स्थित शिवपुरी धाम में 14 फरवरी से तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू होगा। महाशिव रात्री पर महारुद्राभिषेक महाआरती होगी। भीतरिया कुंड में चौलेश्वर महादेव लोक कल्याण न्यास की ओर से 16 फरवरी शाम 5 बजे चंबल की महाआरती और 17 फरवरी को पूर्णाहुति होगी। पंचमुखी सोमेश्वर सेवा समिति की ओर से निशुल्क विवाह सम्मेलन होगा। केशवपुरा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर पर जागरण होगा।
गुरुवार को चौलेश्वर महादेव लोक कल्याण न्यास की ओर से भीतरिया कुंड पर हुए आयोजन में पं. वेणी प्रसाद ने भक्तों को शिव-पार्वती के विवाह दृष्टांत को बताया। नीलकंठ महादेव में विशेष शृंगार हुआ। यहां भी दो दिन खास आयोजन होंगे।