पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट चेकिंग स्टाफ की रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश

टिकट चेकिंग स्टाफ की रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|पश्चिम मध्यरेलवे के महाप्रबंधक रमेश चन्द्रा ने कोटा मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ, बुकिंग, पार्सल स्टाफ के कैडर रिस्ट्रेक्चरिंग लागू करने के आदेश दिए हैं। इससे रेलकर्मियों की पदोन्नति होगी साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा। यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि पिछले 5 माह से कैडर रिस्ट्रक्चरिंग लागू करवाने के लिए वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एंपलाइज यूनियन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसके तहत मंडल मुख्यालय स्तर पर प्रदर्शन किए गए। स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में इस मुद्दे को उठाया। अब रेलवे जीएम ने रिस्ट्रेक्चरिंग लागू करने के आदेश दिए हैं।