- Hindi News
- मोतीपुरा चौकी रेलवे स्टेशन के पास बनाया अंडरब्रिज
मोतीपुरा चौकी रेलवे स्टेशन के पास बनाया अंडरब्रिज
कोटा|कोटा-रुठियाई खंडके मोतीपुरा चौकी भूलोन रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार को अंडरब्रिज बनाया गया। इसके लिए 5 घंटे का ब्लॉक लिया गया। अंडरब्रिज बनने के बाद अब रेलवे क्रॉसिंग गेट बंद होने पर भी कार, ट्रैक्टर, दुपहिया वाहन आसानी से निकल सकेंगे। अभी गेट खुलने का इंतजार करना पड़ता था।
मोतीपुरा चौकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग गेट नम्बर 80 पर अंडरब्रिज बनाने के लिए गुरुवार सुबह 9 बजकर 55 मिनट से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक ब्लॉक लिया गया। इस दौरान अंडरब्रिज बनाया गया।