जलदाय विभाग ने नई पाइप लाइन बिछाई
कोटा| जलदायविभाग ने गुरुवार को कुन्हाड़ी क्षेत्र के बीजासन माता मंदिर के यहां जलापूर्ति की नई पाइप लाइन बिछा दी है। एक्सईएन श्यामवीर सिंह ने बताया कि यहां पहले चार इंच पाइप लाइन बिछी हुई थी उसके स्थान पर नई पाइप लाइन बिछाई गई है।
गौरतलब है कि चुनाव में विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी लग जाने से यह काम प्रभावित हुआ था। इस कारण कई दिन तक लोगों वहां पड़ी मिट्टी से परेशानी हुई। सिंह ने बताया कि नई लाइन बिछने से इलाके की जलापूर्ति में भी सुधार आएगा। जल्द ही लाइन का कनेक्शन कर इसे चालू किया जाएगा।