पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलकर्मियों को बारात घर मिलेगा दो हजार रुपए में

रेलकर्मियों को बारात घर मिलेगा दो हजार रुपए में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर . कोटा

रेलकर्मियोंकी बेटी की शादी के लिए अब पटरी पार क्षेत्र में बारात घर बनाया गया है। इसमें बारात रोकने की सुविधा रेलकर्मियों को केवल दो हजार रुपए रोज में उपलब्ध होगी।

रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में पहले से ही शादी समारोह के आयोजन के लिए रेलवे स्टेशन के पास ही रेलवे इंस्टीट्यूट बना हुआ है। रेलकर्मी अपने बेटे-बेटी की शादी इसी में करते हैं। लेकिन, बारात रोकने के लिए दूसरी जगह ज्यादा पैसे देने पड़ते थे। इस मामले को एंप्लाइज यूनियन ने डीआरएम अर्चना जोशी के सामने रखा था। यूनियन के सहायक महामंत्री एसके भार्गव ने बताया कि स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में कहा गया था कि रेलकर्मियों के बच्चों की शादी समारोह इंस्टीट्यूट में होते हैं।

बारात रोकने की व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे में डीआरएम ने रेलवे कॉलोनी परिसर में एक खाली बंगले को बारात घर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। बारात घर अब बनाया जा चुका है। भार्गव ने बताया कि बारात घर की सुविधा दो हजार रुपए में मिलने लगी है।