- Hindi News
- रामपुरा अस्पताल में डेंटल आउटडोर हुआ शुरू
रामपुरा अस्पताल में डेंटल आउटडोर हुआ शुरू
कोटा. रामपुराजिला अस्पताल में डेंटल आउटडोर की सुविधा शुरू हो चुकी है। इसके लिए अलग से आउटडोर बनाया गया है। अस्पताल प्रभारी डॉ. जेठानंद जेठवानी ने बताया कि डेंटल के नए आउटडोर में डॉ. प्रशांत गर्ग सेवाएं दे रहे हैं। नई डेंटल चेयर मशीन आउटडोर में लगाई जा चुकी है। एक्सरे मशीन भी लगाई गई हैं।