पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना परिसर में रेलवे आरक्षण केंद्र शुरू

सेना परिसर में रेलवे आरक्षण केंद्र शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. अंटाघरचौराहे के पास मिलिट्री स्टेशन में रेलवे का कंप्यूटरीकृत आरक्षण कार्यालय शुरू हो गया है। इस केंद्र पर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तथा तथा अपराह्न 4 बजे से रात 8 बजे तक सेना कर्मियों के साथ आम जनता भी आरक्षण करा सकेगी। इससे सरस्वती कॉलोनी, बोरखेड़ा, फ्रेंड्स कॉलोनी, बजरंगनगर, आदित्य आवास, अटवाल नगर, पुलिस लाइन के आसपास की बस्ती के लोगों को भी लाभ होगा। यह कोटा शहर का चौथा आरक्षण केन्द्र है। इससे पहले कोटा जंक्शन, सीएडी परिसर तथा डकनिया रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत रेल आरक्षण कार्यालय हैं। कार्यालय शुरू होने के मौके पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक अतुल बी खरे, जीओसी मेजर जनरल पीके सिवाच, सीनियर डीसीएम यशवंत कुमार चौधरी, वरिष्ठ मण्डल दूरसंचार इंजीनियर उमेश बलौंदा, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरपाल सिंह सैन्य अधिकारी मौजूद थे।