पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले माह स्कूलों में 15 दिन अवकाश रहेगा

अगले माह स्कूलों में 15 दिन अवकाश रहेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. शिक्षाविभाग की ओर से अभी एक साल का कैलेंडर तैयार नहीं हो पाया है। जुलाई, अगस्त और सितंबर के बाद अब विभाग ने अक्टूबर का कैलेंडर जारी किया है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर में 16 कार्यदिवस 15 दिन छुट्टियां रहेंगी। छुट्टियों में 17 से 26 अक्टूबर तक मध्यावधि अवकाश होगा। इसके अलावा 2 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी, 3 को दशहरा, 6 अक्टूबर को ईद का अवकाश रहेगा। इस माह 5, 12, 19 26 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। शिक्षक संगठनों ने इस प्रकार हर महीने कैलेंडर जारी करने का विरोध किया है।