पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टॉकिस्टों के समर्थन से सरसों तेज

स्टॉकिस्टों के समर्थन से सरसों तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाहअनाज मंडी में सोमवार को आवक की कमी से सोयाबीन 20 से 25 रुपए सुधर कर 3250 से 3300 रुपए प्रति क्विंटल रही। स्टाॅकिस्टों की लिवाली से सरसों 40 से 50 रुपए बढ़कर 3550 से 3600 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 80 रुपए उछलकर 4075 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंची।

एनसीडैक्स पर भी क्रय समर्थन के चलते सरसों दिसंबर अनुबंध 3.71 फीसदी यानी 145 रुपए बढ़कर 4057 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों के जनवरी, अप्रैल और मई के वायदों में भी मजबूती रही। समर्थन पाकर एगमार्क सरसों तेल 30 रुपए प्रति टिन महंगा हो गया। एनसीडैक्स पर सोया तेल और एमसीएक्स पर क्रूड पाम ऑयल का दाम करीब एक फीसदी चढ़ गया है। तेल-चीनी बाजार में खाद्य तेल एवं शक्कर के भाव स्थिर रहे। भाव इस प्रकार रहे (भाव प्रति क्विंटल)

गेहूं मिल क्वालिटी 1470 से 1490, लोकवन 1500 से 1540, गेहूं पीडी 1600 से 1750, गेहूं टुकड़ी 1500 से 1580, बाजरा 1075 मक्का 1040 से 1445, जौ 1441 ज्वार 1335 से 2051,ग्वार 3522 से 4300 रुपए। किराना : धनिया बादामी 9000 से 9600, ईगल 9700 से 10100, रंगदार 10100 से 10672, मैथी 4261 से 5855 ग्वार 3401 से 4581 रुपए प्रति क्विंटल।

धान पूसा-1 1800 से 1950 पूसा-2 1200 से 1608, पूसा-4 2200 से 2511, धान-1509 1800 से 2100 रुपए। दलहन: चना 2400 से 2651, उड़द 5000 से 5200 रुपए, मूंग 6250 से 6990 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिलहन: सोयाबीन 3250 से 3300 सरसों 3550 से 3600, अलसी 3701, तिल्ली 8000 से 9400 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। दालें: चना दाल 3500 से 3700 बेसन 3800 से 3900 रुपए, मूंग दाल 8100 से 9000 मूंग मोगर 9500 से 10500 उड़द छिलका 6000 से 6500 उड़द मोगर 7000 से 8500 तुवर दाल 7000 से 8200 मसूर मलका 7000 से 7200 रुपए प्रति क्विंटल।

चावल : सेला मोटा 2200 से 2300, गोल्डन सेला 3500 से 5500, परमल 2200 से 2600, बासमती पोना 4500 से 5500, बासमती कणी 2300 से 3500, बासमती 6500 से 10500 रुपए क्विंटल रहा।

खाद्य तेल: (प्रति टिन 15 किलो) चंबल 1100 दीपज्योति 1035 शिव ब्रांड 1030, सदाबहार 1030 किरण गोल्ड जार में 960 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल (15 किलो) शुभम 1240 स्वस्तिक 1240 अलसी 1125 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ट्रक ब्रांड 1470 शुभ लाभ 1335 स्वस्तिक 1360 हनुमान 1295, वीर हनुमान 12