पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा में आई बैंक सोसायटी के चैप्टर की शुरुआत की थी मीठालाल मेहता ने

कोटा में आई बैंक सोसायटी के चैप्टर की शुरुआत की थी मीठालाल मेहता ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोटामें पिछले 2 साल से नेत्रदान के लिए जो जोश जगा है वो प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मीणा लाल मेहता की ही देन है। दो साल पहले अक्टूबर 2012 को उन्होंने ही कोटा में आई बैंक ऑफ सोसायटी के कोटा चैप्टर की शुरूआत की थी। उस समय वे खुद यहां आए थे। यही नहीं कोटा में होने वाले नेत्रदान के बारे में समय-समय पर फीडबैक भी लेते रहते थे और मोटिवेट करते रहते थे। मृदुभाषी, सहज, सरल, सुलभ समाजसेवी मीठा लाल मेहता साहिब का रविवार को मुम्बई स्थित अस्पताल में निधन हो गया था। सोमवार को सामाजिक संस्थानों ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शाइन इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. कुलवंत गौड़, उपाध्यक्ष उत्पल राजौरिया, सचिव डॉ. संगीता संकल्प ने कहा की उनके साथ काम करने पर हमेशा उनके युवा रहने का अनुभव हमें हुआ। करणी नगर विकास समिति, आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान, कोटा चैप्टर, लायंस क्लब ,व्यापार संघ, रोटरी क्लब कोटा, करणी नगर विकास समिति ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।