- Hindi News
- बिजली चोरी के 1067 मामले में वसूलेंगे 74 लाख 59 हजार रुपए
बिजली चोरी के 1067 मामले में वसूलेंगे 74 लाख 59 हजार रुपए
कोटा| जयपुरबिजली विद्युत वितरण निगम की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए एक से 6 दिसंबर तक जिले के विभिन्न इलाकों में 1067 मामले दर्ज किए गए। इनमें बिजली के चोरी के 775 और शेष 292 बिजली के मिस यूज के शामिल हैं। इन सभी मामलों से डिस्कॉम को 74 लाख 59 हजार रुपए का राजस्व मिलेगा। बिजली विभाग के एसई टीएन सांवरिया ने बताया कि बिजली चोरी के मामले पकड़ने के लिए एक्सईएन, एईएन जेईएन को लगाया गया था। इन सभी अधिकारियों को अपने इलाके की जगह दूसरे इलाके में जाकर बिजली चोरी के मामले पकड़ने के निर्देश दिए गए थे। विभाग की ओर से 1067 केस बनाए गए। इनमें बिजली चोरी के 775 मामले सामने आए और 2 लाख 48 हजार रुपए जुर्माना लोगों से मौके पर ही वसूला गया। 292 मामले बिजली के मिस यूज के सामने आए। इनमें से कुछ मामले ऐसे थे, जिनमें बिजली के तारों पर आंकड़े डालकर कनेक्शन ले रखा था, यानी अवैध रूप से बिजली के कनेक्शन ले रखे थे। इन सभी मामलों में 74 लाख 59 हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। जिन लोगों ने जुर्माना मौके पर ही जमा करवा दिया है। उनके अलावा सभी पर कार्रवाई की जाएगी। अवैध कनेक्शन लेने वालों को नोटिस दिया जाएगा। जुर्माना जमा नहीं कराने वालों पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।