- Hindi News
- सांसद बिरला ने की पर्यटक ट्रेन के बूंदी में ठहराव की मांग
सांसद बिरला ने की पर्यटक ट्रेन के बूंदी में ठहराव की मांग
कोटा|सांसद ओमबिरला ने संसद में पर्यटक ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स और रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स के बूंदी स्टेशन पर ठहराव दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा है कि राजस्थान पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है। ज्यादा से ज्यादा विदेशी पर्यटकों को हिंदुस्तान लाकर राजस्थान में पर्यटन सर्किट को विकसित करने के उद्देश्य से बूंदी में इन ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता है। उनके अनुसार यदि पर्यटन सर्किट को विकसित करना है तो नए स्थान पर ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए। उन्होंने बूंदी और कोटा में पर्यटन सर्किट को विकसित करने की भी मांग की है। केन्द्रीय रेल मंत्री ने सांसद बिरला की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। रेल मंत्री ने कहा कि यदि राज्य सरकार राजस्थान में और ट्रेनें चलवाना चाहती है, तो वह इस पर विचार करेंगे।