डीआरएम ने बारां स्टेशन का किया निरीक्षण
कोटा| डीआरएमअर्चना जोशी ने सोमवार को बारां रेलवे स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने विस्तार के कार्यों को देखा। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि बारां में विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें आरपीएफ थाना भवन बैरक का निर्माण, प्लेटफॉर्म पर सैकंड क्लास अपर क्लास वेटिंग रूम का निर्माण कार्य किया जा रहा है।