ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह 14 को
कोटा| सर्वब्राह्मण समाज महानगर कोटा की ओर से संत तुलसी विद्यालय गोदावरी धाम प्रांगण में 14 दिसंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय सर्व ब्राह्मण समाज महानगर की कार्यकारिणी द्वारा लिया गया है। समाज के महामंत्री रासबिहारी पारीक ने बताया कि समाज की ओर से विधायक संदीप शर्मा, उप महापौर सुनीता व्यास सहित 11 पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सर्वसम्मति से रमेश शर्मा को कार्यक्रम संयोजक और रमाकांत पारीक को उप संयोजक बनाया गया। मुख्य अतिथि बूंदी विधायक अशोक डोगरा होंगे। बैठक में राजेंद्र गौतम, राधा बल्लभ शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, श्रीनाथ गौतम सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।