- Hindi News
- जैन सोशल ग्रुप चंबल सिटी आज करेगा महापौर का सम्मान
जैन सोशल ग्रुप चंबल सिटी आज करेगा महापौर का सम्मान
कोटा| जैनसोशल ग्रुप चंबल सिटी द्वारा मंगलवार को महापौर महेश विजय का सम्मान किया जाएगा। समारोह राबामावि कंसुआ में सुबह 10 बजे होगा।
इसके बाद महापौर के मुख्य आतिथ्य में सुबह 10:30 बजे से शाला परिवार के सभी बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए जैन सोशल ग्रुप की ओर से स्वेटर बांटे जाएंगे। सचिव जयकुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर ग्रुप की ओर से विद्यालय को वाटर प्यूरीफायर भी दिया जाएगा।
नंदलालबने राष्ट्रीय महासचिव : अखिलभारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कोटा के नंदलाल प्रजापति को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। यह जानकारी महासंघ के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम प्रजापति ने दी है।