नृसिंह अवतार वामन अवतार प्रसंग का वर्णन
कोटा| श्रीराममंदिर कुशवाहा समिति की ओर से पुलिस लाइन स्थित श्रीराम मंदिर पर भागवत कथा सोमवार को भी जारी रही। कथा में नृसिंह अवतार वामन अवतार प्रसंग का वर्णन हुआ। कथा वाचक पंडित अनिल दीक्षित ने प्रवचन में कहा कि परमात्मा तो इस धरती के कण-कण में विराजमान है। किंतु जब तक जीवन में भक्ति प्रेम नहीं होगा तब तक प्रभु का दर्शन संभव नहीं है। अपने भक्त प्रहलाद के वचन को सार्थक करने और अपनी सार्वभौमिकता को दर्शाने के लिए ही प्रभु ने खंभे से प्रगट हो अवतार लिया। कथा में मंगलवार को श्रीराम श्रीकृष्ण अवतार सहित नंद महोत्सव मनाया जाएगा।