पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम यूआईटी की टालमटोल में नहीं बन रही 250 मीटर सड़क, यात्रा का श्रीगणेश ही खराब

निगम-यूआईटी की टालमटोल में नहीं बन रही 250 मीटर सड़क, यात्रा का श्रीगणेश ही खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नयापुरापुलिया से बस स्टैंड तक की करीब 250 मीटर की सड़क डेढ़ साल से उखड़ी पड़ी है। सड़क में जगह-जगह गड्डे होने गिट्टी फैली होने से यात्री बस में हिचकोले खाते हुए बस स्टैंड में प्रवेश करते है। यूआईटी और निगम की लड़ाई में इस सड़क का पेंच फंस गया है।

दोनों विभाग इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बता रहे हैं। रोडवेज के चीफ मैनेजर आरके शर्मा ने बताया कि स्टैंड के मुख्यद्वार से नयापुरा पुलिया तक की उखड़ी सड़क को ठीक करने अतिक्रमण हटाने के लिए निगम यूआईटी को कई बार पत्र भेजकर आग्रह किया। इसमें निगम यूआईटी का और यूआईटी निगम का नाम लेता है।

नयापुरा बस स्टैंड पर प्रतिदिन रोडवेज की कोटा सहित अन्य डिपो की करीब 450 से अधिक बसें आती-जाती है। इन बसों में प्रतिदिन करीब 15 हजार यात्री हिचकोले के साथ यात्रा शुरू करते है। बस स्टैंड परिसर की भी सड़क पूरी उखड़ी पड़ी है। बारिश के बाद रोडवेज मुख्यालय से 30 हजार रुपए मंजूर हुए थे। इस राशि से बस स्टैंड परिसर की उखड़ी सड़कों के गड्ढे भरने के लिए मिट्टी गिट्टी डलवाकर खाना पूर्ति कर दी गई। निगम नयापुरा पुलिया से बस स्टैंड के मुख्यद्वार तक की सड़क बना नहीं रहा है। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधा की बात करता है और उखड़ी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा।

नयापुरा पुलिया से बस स्टैंड जाने वाली सड़क डेढ़ साल से खराब पड़ी है। वहीं स्टैंड परिसर की हालत भी दयनीय है।