रोजगार मेला और युवा सम्मेलन 12 को
कोटा| रोजगारविभाग नेहरू युवा केन्द्र की ओर से 12 दिसंबर को नगर निगम के सामने दशहरा मैदान में रोजगार मेला और जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराना कॅरियर मार्गदर्शन प्रदान करना है। यह जानकारी उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक प्रवीण माथुर ने दी है।