पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार का आदेश आएगा तो होगी कार्रवाई

सरकार का आदेश आएगा तो होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|शहर मेंपॉलीथीन कैरी बैग को पकड़ने के लिए भले ही अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, इसमें चालान बनाने की स्वीकृति नहीं मिलने से जांच दल भी केवल जब्ती की कार्रवाई करके खानापूर्ति कर रहा है। दल के एक सदस्य ने कहा कि सरकार ने ही अभी कार्रवाई करने के आदेश नहीं दिए हैं। जैसे ही आदेश आएंगे, चालान बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अभियान के तहत सोमवार को 28 किलो पॉलीथीन जब्त की गई। स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेपी गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से अभी पॉलीथीन जब्त करने के ही आदेश मिले हुए हैं। इसके अनुरूप ही निगम प्रदूषण बोर्ड की टीम मिलकर कार्रवाई कर रही है। चालान बनाने की जिम्मेदारी प्रदूषण बोर्ड की है, लेकिन अभी इसके आदेश नहीं मिलने से चालान बनाने का काम नहीं हो रहा। सभी दुकानों संस्थाओं की जांच की जा रही है। लोग चोरी-छुपे इसका उपयोग कर रहे हैं तो पता नहीं। अभी तक कोई बड़ा व्यापारी इस मामले में हत्थे नहीं चढ़ा है। जैसे ही कोई व्यापारी इसमें सामने आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निगम की टीम थोक फल-सब्जी मंडी में छोटी दुकानों पर कार्रवाई तक ही सीमित है।