पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थर्मल कॉलोनी के पास पाइप लाइन में लीकेज

थर्मल कॉलोनी के पास पाइप लाइन में लीकेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|थर्मल कॉलोनीके पास सीमेंटेड रोड के नीचे दबी पानी की पाइप लाइन में सोमवार को जलदाय विभाग ने लीकेज ढूंढ़ निकाला। फिलहाल उस लीकेज की अस्थाई मरम्मत की गई है। मंगलवार को स्थाई मरम्मत की जाएगी। जलदाय विभाग के एईएन आरके जैन ने बताया की कुन्हाड़ी सकतपुरा क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से सीमेंटेड सड़क के नीचे दबी पानी की पाइप लाइनों में तीन अलग-अलग जगह लीकेज हो रहा था। इसमें से एक लीकेज को पिछले दिनों ठीक कर दिया गया था, लेकिन दो लीकेज से पानी बह रहा था। इसका पता करने के लिए तीन दिन पहले खुदाई करना शुरू किया था, लेकिन लीकेज का पता नहीं चल रहा था। सोमवार को खुदाई में लीकेज का पता लगा। उस लीकेज से पानी के बहाव को रोकने के लिए लकड़ी की गुट्टी लगा दी गई। मंगलवार को स्थाई मरम्मत होगी। क्षेत्र में ही एक अन्य लीकेज का पता लगाने के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है।