पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवध एक्सप्रेस पटना कोटा ट्रेन घंटों लेट

अवध एक्सप्रेस पटना-कोटा ट्रेन घंटों लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|कोहरे रेलवेट्रैक की मरम्मत के कारण बिहार यूपी की ओर से रही ट्रेनें इन दिनों घंटों लेट चल रही हैं। सोमवार को अवध एक्सप्रेस 13 घंटे तथा पटना-कोटा ट्रेन 15 घंटे लेट चली। इस कारण अवध एक्सप्रेस से बांद्रा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री स्टेशन पर ही ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। गाड़ी संख्या 19040 मुजफ्फरपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस प्रतिदिन कोटा सुबह लगभग 10.45 बजे कोटा पहुंचती है। लेकिन, सोमवार ये ट्रेन 13 घंटे लेट चली। कोटा में ये ट्रेन रात 11 बजकर 30 बजे बाद पहुंची। इसी प्रकार पटना-कोटा ट्रेन 15 घंटे देरी से चली। इस ट्रेन का कोटा पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर को 12.55 बजे है। दोनों ट्रेनों के लेट चलने के कारण रेलवे पूछताछ केन्द्र से पहले तो अनिश्चितकालीन लेट बताया जाता रहा। लेकिन, जब अवध एक्सप्रेस गंगापुरसिटी पहुंची, तभी ट्रेन के आने का संभावित समय बताया जाने लगा। डीआरएम अर्चना जोशी ने बताया कि कोहरे मथुरा से टंूडला आगे के क्षेत्र में ट्रैक की मरम्मत का काम होने के कारण ट्रेंने लेट चल रही हैं।