- Hindi News
- एमआई एमटी सी मेट का हेल्पलाइन केंद्र बना
एमआई एमटी सी-मेट का हेल्पलाइन केंद्र बना
कोटा| दादाबाड़ीस्थित मोदी इंस्टिट्यूट एंड टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमबीए की प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन केंद्र बनाया गया है। जिसमें सी-मेट 2015-16 के अंतर्गत इच्छुक छात्रों की ऑनलाइन प्रवेश की जानकारी आवेदन करने के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निदेशक डॉ. एनके जोशी ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्णयानुसार राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों में एमबीए पाठ्यक्रमों में सत्र 2015-16 में प्रवेश केवल सी-मेट के स्कोर कार्ड द्वारा ही दिया जाएगा। कंप्यूटर लैब इन्टरनेट सुविधा 10 से शाम 4 बजे तक सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध रहेगी।