पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तुलाई के विवाद में ठप रही चार घंटे मंडी

तुलाई के विवाद में ठप रही चार घंटे मंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाहमंडी में सोमवार को मुनीमों के तुलाई से इंकार करने पर पल्लेदारों ने हड़ताल कर दी। इससे मंडी में करीब चार घंटे काम ठप रहा। हालांकि समझाइश के बाद दोनों पक्ष सहमत हो गए और तुलाई शुरू हो गई।

मंडी में सुबह 10 बजे नीलामी शुरू होने के कुछ देर बाद ही मुनीमों ने तुलाई से इंकार कर दिया। इससे पल्लेदार नाराज हो गए और उन्होंने घंटी बजाकर काम बंद कर दिया। दोपहर 2 बजे तक पल्लेदार काम पर नहीं लौटे इससे जिंसों की नीलामी होने के बाद भी तुलाई का काम शुरू नहीं हो सका। इस मामले की जानकारी मंडी समिति की चेयरमैन चौधरी बाई धाकड़, उपाध्यक्ष देवा भड़क, डायरेक्टर मनीष बंकट मंडी समिति के सचिव को हुई तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर शाम को 4 बजे एक बार फिर दोनों पक्षों के पदाधिकारियों को चेयरमैन, वाइस चेयरमैन मंडी समिति के डायरेक्टर ने समझाया, इस पर दोनों पक्ष मान गए।

मुनीम संघ के अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा पल्लेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश गुर्जर ने कहा कि उनके बीच सहमति हो गई है। पहले जैसे ही काम करेंगे। उधर, दोनों के विवाद में माल की समय पर तुलाई नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी समिति के डायरेक्टर मनीष बंकट ने बताया कि सभी ने मिलकर किसानों की परेशानी को ध्यान में रखकर यह समझौता कराया है। उधर, मंडी समिति के सचिव डॉ. रामपाल कुमावत ने बताया कि गलतफहमी के कारण दोनों पक्षों में नाराजगी थी, जो अब दूर हो गई है। मंडी में यथावत काम शुरू हो गया है।

पल्लेदारों एवं मुनीमों के बीच तुलाई को लेकर हुए विवाद के बाद समझौता कराते मंडी समिति के डायरेक्टर मनीष बंकट एवं पदाधिकारी।