- Hindi News
- 4 महीने से बंद पड़ी हैं माला फाटक ओवरब्रिज की लाइटें, महिलाओं ने यहां से निकलना तक छोड़ा
4 महीने से बंद पड़ी हैं माला फाटक ओवरब्रिज की लाइटें, महिलाओं ने यहां से निकलना तक छोड़ा
सालभरपहले बने माला फाटक ओवरब्रिज की रोड लाइटें करीब 4 महीने से बंद है ऐसे में रात में उस रास्ते से निकलने में लोग घबराने लगे हैं। रात होते ही महिलाएं और बच्चे अकेले इस ब्रिज से नहीं निकलते हैं। लोगों का कहना है कि इस बारे में यूआईटी को शिकायत दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
माला फाटक ओवरब्रिज करीब 50 करोड़ की लागत से दो साल में बनकर तैयार हुआ। इससे पहले दिल्ली मुंबई रेल लाइन के चलते रेलवे फाटक दिनभर में 16 घंटे बंद रहता था। पटरी पार 12 से अधिक कॉलोनियों के 1 से डेढ़ लाख लोग रोजाना परेशान रहते थे। यूआईटी ने इसको चालू तो कर दिया, लेकिन अभी तक उद्घाटन तक नहीं किया। रहवासियों का कहना है कि पुलिया के नीचे पाइप लाइन की खुदाई होने पर ब्रिज की लाइट के तार टूट गए। तब से लाइट बंद हैं। पूल पर दो तीन टर्न भी खतरनाक हैं। लाइट बंद होने से पुलिया पर घना अंधेरा रहता है। चार महीनों में छोटे-बड़े करीब 12 से ज्यादा हादसे यहां हो चुके हैं।
आएदिन हो रहे हादसे
एडवोकेटसलीम खान का कहना है कि ब्रिज से हजारों लोगों को राहत मिली थी, लेकिन लाइट बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। रात को साइकिल से जाने वाले लोगों को हमेशा हादसे का भय बना रहता हैं।
माला फाटक पर बंद पड़ी लाइट के चलते यहां शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है, वहीं क्षेत्र के लोग भी इस रास्ते से जाने में डरने लगे हैं।