20वां सालाना जलसा मनाया
कोटा| विज्ञाननगरस्थित दारूल उलूम रजा-ए-मुस्तफा की ओर से 20वां सालाना जलसा दस्तारे फजीलत अजीमुश्शान पर आयोजित किया गया। जलसे की अध्यक्षता करते हुए मुफ्ती शमीम अशरत ने ईल्म पर रोशनी डाली और शिक्षा को प्राप्त करने के हर मुमकिन प्रयास को सराहा। इस मौके पर पांच हाफिजों को दस्तार बंदी कर डिग्री से सम्मानित किया गया। बरैली खानकाहे आला हजरत के हजरत अल्लामा सूफी अब्दुल रहमान ने संस्था में दी जा रही शिक्षा के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। कार्यक्रम को बिहार के मौलाना आलम ने संबोधित किया।