पत्रकार रवि कसेरा को पितृशोक
बूंदी| दैनिकभास्कर बूंदी में कार्यरत सब एडिटर रविकांत कसेरा के पिता शिवरतन कसेरा (67) का सोमवार रात कोटा के एमबीएस अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे। चार दिन पहले तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से कोटा रैफर किया गया। एमबीएस में इलाज के दौरान रात 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कसेरा के परिवार में दो पुत्र, दो पुत्रियां, प|ी, एक पौत्री हैं।
शिवरतन कसेरा