पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उल्लेखनीय कार्य करने वाले 11 लोगों काे किया सम्मािनत

उल्लेखनीय कार्य करने वाले 11 लोगों काे किया सम्मािनत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| दादानारायण दास मदनानी सेवा संस्थान के सेवा सप्ताह के समापन पर सोमवार को संस्थान ने 11 सेवाभावी लोगों का सम्मान किया गया। सोमवार को भीमगंजमंडी स्थित एक निजी होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक डाॅ. रवि प्रकाश मेहरा ने कहा कि मानव जीवन में सेवा से बड़ी संतुष्टि मिलती है। मनुष्य की इसी प्रवृत्ति के कारण जीवन आगे बढ़ता और सार्थक होता है। आईजी ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था के बारे में यातायात उप अधीक्षक को एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है आने वाले समय में जनता को सुधार देखने को मिलेगा। सचिव किशोर मदनानी ने बताया कि नारायण सेवा सप्ताह के तहत समापन अवसर पर विविध क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 11 प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें पर्यावरणविद् डाॅ. एलके दाधीच, डाॅ. मंजू कासलीवाल, डाॅ. समीर मेहता, अर्जुनदेव चड्ढा, डाॅ. एमएल अग्रवाल, सुरपाल सिंह सेठी, यज्ञदत्त हाड़ा,गोविंद नाथानी,शाहिना परवीन, जाकिर रिजवी, नवीन तोतलानी शामिल हैं।

भीमगंजमंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किए गए सेवाभावी लोग।