न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे
कोटा| सर्दीके तेवर रात में तीखे होते जा रहे हैं। न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रहा है। शहर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री से गिरकर सोमवार को 11.8 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान सोमवार को भी 29 डिग्री सेल्सियस पर ही स्थित रहा। सोमवार को बादल छाए रहने से दिन में सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि रात और दिन के तापमान में अब भी 17.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। सूरजपोल गेट के पास स्थित हनुमान मंदिर में भगवान को सर्दी से बचाने के लिए रजाई ओढ़ा दी गई है।