पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले साल नहीं चलेंगे 2005 से पहले के नोट

अगले साल नहीं चलेंगे 2005 से पहले के नोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुरू में बदलवाए थे, फिर भूल गए लोग

पुरानेनोट जमा कराने के लिए ग्राहकों को भटकने की जरूरत नहीं है। वह उस बैंक की ब्रांच में ये नोट जमा करा सकते हैं, जहां उसका खाता है। बैंकों की सभी शाखाओं में 2005 के पहले के नोट बदलने की प्रक्रिया जारी है। बैंक अधिकारियों के अनुसार इन नोटों को बदलने वाले लोगों की संख्या शुरू में तो बढ़ी थी, बाद में समय गुजरने के साथ ही लोग भूल गए।

^वर्ष 2005 के पहले के 100, 500 या 1 हजार के नोट जिस भी ग्राहक के पास हैं, वह 31 दिसंबर तक बैंक में जमा करा दें। ग्राहक का खाता जिस ब्रांच में है, वहां जाकर अपने खाते में जमा करा दें या फिर चाहे बदल लें। यह सुविधा सभी बैंकों की ब्रांचों में है। -आरकेजैन, सहायकमहाप्रबंधक, एसबीबीजे

लाल घेरे वाली जगह यदि प्रिंट का वर्ष लिखा है तो यह 2005 के बाद का नोट है और नहीं लिखा है तो 2005 से पहले का नोट।