- Hindi News
- 1 महीने पहले हुई दुर्घटना अब पता चला सिर में धंसे हैं लकड़ी के टुकड़े
1 महीने पहले हुई दुर्घटना अब पता चला सिर में धंसे हैं लकड़ी के टुकड़े
कोटा| बारांनिवासी 26 वर्षीय ओमप्रकाश एक महीने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। जिस ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हुई, उसमें लकड़ियां भरी हुई थीं। तभी से उसका इलाज बारां के अस्पताल में चल रहा था। लेकिन, नियमित मरहम-पट्टी और इलाज के बावजूद घाव बढ़ता जा रहा था। ऐसे में उसे एमबीएस भेजा गया तो सोमवार को यहां सीटी स्कैन की गई। पता चला कि सिर में लकड़ी के टुकड़े धंसे हुए हैं। न्यूरोसर्जन डॉ. एसएन गौतम ने ने लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़ों को ऑपरेशन कर निकाला। डॉ. गौतम ने बताया कि लकड़ी के टुकड़े से युवक को संक्रमण होने का खतरा था।