पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट में शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसंबर तक

कोर्ट में शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसंबर तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| राजस्थानहाईकोर्ट के आदेश पर कोटा में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिला एवं सेशन न्यायालय सहित अधीनस्थ न्यायालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। अवकाश के दिनों में अलग-अलग कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दीवानी और फौजदारी केसों में सुनवाई के लिए लगाया गया है। जिला एवं सेशन न्यायालय और सभी अपर जिला सेशन न्यायालय इस अवधि में बंद रहेंगे। अवकाश के दिनों में जिला एवं सेशन न्यायालय में पेश होने वाले दीवानी और फौजदारी केस में एसीजेएम नंबर 3 कोर्ट 25 से 27 दिसंबर, एसीजेएम नंबर 5 कोर्ट 28 से 29 दिसंबर और एसीजेएम नंबर 7 कोर्ट 30 से 31 दिसंबर तक सुनवाई करेगी। अधीनस्थ न्यायालय में पेश होने वाले मामलों में 3 उत्तर कोर्ट 25 से 28 दिसंबर, 1 उत्तर कोर्ट में 28 से 29 दिसंबर और विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एन आई एक्ट प्रकरण कोर्ट 30 से 31 दिसंबर तक सुनवाई करेगी।