पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमारी से परेशान होकर अधेड़ ने दी जान

बीमारी से परेशान होकर अधेड़ ने दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| डीसीएमके श्रीराम गेस्ट हाउस के पीछे नहर में सोमवार को पुलिस को एक अधेड़ का शव मिला है। अधेड़ की मौत का प्रथम दृष्टया कारण बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। उद्योग नगर पुलिस ने बताया कि रतिराम (55) पुत्र भैरूलाल मेघवाल पिछले कुछ समय से पैर में बीमारी से इन्फेक्शन के चलते परेशान था। वो 5 दिसंबर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी 6 दिसंबर को महावीर नगर थाने में दर्ज है। पुलिस को नहर में दो दिन पुराना शव मिला है।