पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुद्राक्ष हत्याकांड: चालान पेश करने के लिए पुलिस ने और मांगी 14 दिन की मोहलत

रुद्राक्ष हत्याकांड: चालान पेश करने के लिए पुलिस ने और मांगी 14 दिन की मोहलत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने कड़ी सुरक्षा में चर्चित रुद्राक्ष अपहरण हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकुर पाड़िया , भाई अनूप और करनजीत सिंह को सोमवार को जेल से कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 20 दिसंबर तक के लिए फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की अपील पर चालान पेश करने के लिए कोर्ट से 14 दिन की मोहलत दी। गौरतलब है कि पुलिस ने 27 अक्टूबर को दोनों को लखनऊ से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दिल्ली से करनजीत सरदार को गिरफ्तार किया था।

मारपीटमामले में अनूप की पेशी हुई: तलवंडीनिवासी रुचि बगरावत ने 17 दिसंबर 2002 को अंकुर, अनूप, संदीप, मोनू सेन और अन्य युवकों के खिलाफ खुद से और पति से मारपीट का मुकदमा महावीरनगर थाने में दर्ज कराया था। मामले में इनके विरुद्ध चालान पेश किया था। मामले में अन्य सभी का कोर्ट से फैसला हो चुका है। मामले में कोर्ट ने फरार आरोपी अनूप को स्टैंडिंग वारंट से तलब करने के आदेश दिए। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर जेल से उसे पेश किया। मजिस्ट्रेट ने उसे 20 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया।

रुद्राक्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकुर (लाल टी-शर्ट) में और बड़े भाई अनूप (नीली शर्ट) को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया।