पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिम्बर इंड्रस्ट्रीज से चोरी हो गए 1 लाख 13 हजार रुपए

टिम्बर इंड्रस्ट्रीज से चोरी हो गए 1 लाख 13 हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघुऔद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक टिम्बर इंडस्ट्री से शनिवार रात गल्ले में रखे 1 लाख 13 हजार रुपए कोई चुराकर ले गया। पुलिस को वहां के किसी कर्मचारी पर शक है। हालांकि अभी उससे पूछताछ नहीं हो पाई है। पुलिस इसके अलावा भी हर एंगल पर काम कर रही है।

टिम्बर व्यापारी भुवनेश सेठी ने बताया कि उनके छोटे भाई गौरव शनिवार को कलेक्शन का पैसा गल्ले में रखकर घर गए थे। रविवार सुबह गल्ले में रखे पैसे गायब थे। संभावना है कि कोई दरवाजे से अंदर घुसकर गल्ले से पैसे चुराकर ले गया। भाई पहले तो 50 से 60 हजार रुपए चोरी गए बताए, लेकिन बाद में बताया कि करीब 1 लाख 13 हजार रुपए थे। दोनों भाइयों की रिपोर्ट पर गुमानपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुमानपुरा सीआई राजेश मलिक ने बताया कि उस समय फैक्ट्री में कई कर्मचारी मौजूद थे। इसमें एक कर्मचारी फिलहाल बाहर है। उससे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। चोरी में अंदर के किसी व्यक्ति का हाथ है। उसका पता किया जा रहा है।