डेंगू के तीन रोगी अौर मिले
कोटा| शहरमें डेंगू के तीन नए रोगी मिले हैं। सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव ने बताया कि प्रेमनगर सेकंड के दो तथा एक महावीर नगर थर्ड के एक रोगी को आरकेपुरम स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एलाइजा टेस्ट में इनके डेंगू रोगी होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर से कैथून, प्रेमनगर सेकंड, थर्ड, अंबेडकर कॉलोनी डकनिया, इंद्रा गांधी नगर के 600 कमरों में पायरेथ्रियम स्प्रे किया गया। एमएलओ डलवाया गया।