- Hindi News
- सिटी बसें तो चली नहीं, बस स्टॉप्स पर खोल लिए ढाबे और थड़ियां
सिटी बसें तो चली नहीं, बस स्टॉप्स पर खोल लिए ढाबे और थड़ियां
कोटा| शहरमें नगरीय परिवहन सेवा के वाहन सिटी बस, मिनी बस, टैंपो, मिनीडोर के ठहराव के लिए यूआईटी द्वारा करीब 5 साल पहले बनाए गए बस स्टॉप का उपयोग आज तक मूल उद्देश्य के लिए नहीं हो पाया। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग आज तक इन स्थानों पर वाहनों को नहीं रुकवा सका। खाली पड़े इन बस स्टॉप को अतिक्रमियों ने निशाना बना लिया। महावीर नगर मुख्य रोड पर ऐसे ही एक बस स्टाॅप पर एक व्यक्ति ने ढाबा ही खोल लिया। एक अन्य पर चाय की दुकान और थड़ी खोल ली।