कथा में सुनाया कालिया मर्दन प्रसंग
कोटा| रोजड़ीरोड नयागांव में एमडी मिशन अस्पताल के प्रांगण में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन रविवार को संगीतमय कथा वाचक वृंदावन के पंडित राहुल पाराशर ने पूतना वध, कृष्ण की माखनचोर लीला, कालिया मर्दन लीला और गोवर्धन पूजा का संगीतमय वृतांत सुनाया तो श्रोता नाचने लगे।
इसके बाद \\\"आओ आओ रे बेगा आओ जी, मौजी भोग लगाओ जी है छप्पन भोग तैयार जी\\\' जैसे गीतों पर श्रोताओं ने नृत्य किया। गोवर्धन पर्वत की सजीव झांकी के दृश्य दिखाए गए। मुख्य यजमान राम कुमार दाधीच परिवार ने छप्पन भोग की पूजा महाआरती में वरिष्ठ सर्जन केजी दायमा, डाॅ. हेमंत दाधीच, भाजपा नेता भुवनेश्वर शर्मा चच्चू ,कांग्रेस नेता लोकेश पारीक, थोक फल सब्जी मंडी के दिलबाग कुमार अतिथि रहे। राम कुमार दाधीच ने बताया कि मंगलवार को महारास, गोपी विरह, रुक्मणी विवाह के प्रसंग आदि का वर्णन किया जाएगा।
भागवत कथा में कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को छोटी अंगुली पर उठाया।