- Hindi News
- डीसीएम श्रीराम इंटर इंडस्ट्री टेबल टेनिस टूर्नामेंट का चैंपियन बना
डीसीएम श्रीराम इंटर इंडस्ट्री टेबल टेनिस टूर्नामेंट का चैंपियन बना
डीसीएमश्रीराम लिमिटेड की मेजबानी में पहली बार आयोजित इंटर इंडस्ट्री टेबल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में डीसीएम श्रीराम ने कोटा थर्मल को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में डीसीएम ने कोटा थर्मल को 3-1 से हरा दिया।
पहले सिंगल्स में डीसीएम श्रीराम के अचल मित्तल ने कोटा थर्मल के धर्मेंद्र को 11-8, 11-5 और 12-10 से हराकर टाई में बढ़त के साथ शुरुआत की। सेकंड सिंगल्स में डीसीएम श्रीराम के भरत ने कोटा थर्मल के नरेंद्र जैन को 11-7, 11-2 और 11-7 से हराकर 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। डीसीएम श्रीराम के खिलाड़ी भरत ने सर्विस के जरिए गेम पर पकड़ बनाई रखी। इसके बाद खेले गए डबल्स मुकाबले में कोटा थर्मल ने वापसी करते हुए मुकाबला जीत लिया। डबल्स में कोटा थर्मल राजीव पीके शर्मा ने डीसीएम श्रीराम के मनीष तौसिफ को 11-5, 11-5 और 11-7 से हराकर टाई को 2-1 पर ले आए। इसके बाद रिवर्स सिंगल्स में डीसीएम श्रीराम के भरत ने कोटा थर्मल के धर्मेंद्र को एकतरफा मुकाबले में 11-3, 11-7 और 11-5 से हराकर मुकाबले और चैंपियनशिप जीत ली। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में डीसीएम श्रीराम ने आदाणी पॉवर को 3-0 और कोटा थर्मल ने सीएफसीएफ को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इनकम टैक्स विभाग के कमिश्नर प्रेम प्रकाश ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के केएम टंडन, वीनू मेहता सहित अन्य मौजूद थे।